कलेक्टर श्री शुक्ला ने आज फिर हाटपीपल्या में किया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण स्थल का निरीक्षण

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आज फिर हाटपीपल्या में किया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 14 जुलाई को होगा प्रतिमा अनावरण
प्रतिमा अनावरण के दिन बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाये


 पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आगामी 14 जुलाई 2020 को हाटपीपल्या में किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा रहा है। जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी, ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क भी बनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज फिर हाटपीपल्या पहुंचकर प्रतिमा अनावरण स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी भी उपस्थित थे। उन्होंने ने भी प्रतिमा अनावरण स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनावरण  स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। सारी तैयारियां सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पूरी की जाए। प्रतिमा अनावरण के दिन बैठक व्यवस्था ऐसी हो की  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकेे। इस दौरान एसडीएम श्री अरविंद चौहान, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण स्थल की सभी तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएं।  अनावरण स्थल पर वाटर प्रूफ डोम का कार्य पूर्ण हो गया है। अतिथियों एवं आम लागों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठक व्यवस्था तैयार की जा रही है। प्रतिमा अनावरण स्थल पर दो एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी होगा।
           मुख्यमंत्री हाटपिपल्या प्रवास के दौरान आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मिलना चाहे तो इसकी व्यवस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की गई है। कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने हैलीपेड स्थल का ‍निरीक्षण भी  किया। हैलीपेड स्थल का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।  उन्होंने हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post