वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के तहत अन्तर्राज्यीय पोर्टेबिलिटी को बेहतर करने के निर्देश
उज्जैन 25 जून। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु अन्तर्राज्यीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा हेतु ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना को लागू किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उज्जैन जिले में रोजगार एवं अन्य कार्यों से प्रवास करने एवं राज्य में आने वाले परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु जागरूकता एवं प्रोत्साहित करने के लिये कहा गया है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस सम्बन्ध में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया है कि वे जिले में अन्य राज्य से आने वाले एवं अन्य राज्य में जाने वाले परिवारों की श्रेणीवार संख्या की जानकारी प्रस्तुत करें। जानकारी में मौसमी अस्थाई, स्थाई रोजगार के उद्देश्य से अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी मजदूर, निर्माण स्थल पर कार्यरत प्रवासी मजदूर, कृषि, उद्यानिकी, फसल कटाई में कार्यरत परिवार की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही कलेक्टर ने प्रवासी मजदूर पात्र परिवार के कल्याण हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के नाम, पते एवं मोबाइल नम्बर की जानकारी भी भेजने को कहा है।

Tags
Hindi News