मध्य प्रदेश के 60000 फार्मासिस्ट को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फार्मेसी दिवस के पूर्व दी बड़ी सौगात

 मध्य प्रदेश के 60000 फार्मासिस्ट को  प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फार्मेसी दिवस के पूर्व दी बड़ी सौगात



उज्जैन 18 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 30000 दवा विक्रेता सहित 60000 फार्मासिस्ट के लिए पंजीयन के नवीनीकरण के लिए पूर्व में निर्धारित एक वर्ष  की अवधि को बढ़ाकर नियमों में संशोधन करते हुए 5 वर्ष कर दी गई है ।यह प्रदेश के दवाई व्यवसाय में लगे  व्यवसायियों के लिए बड़ी सौगात  है ।

साथ ही पूर्व में पंजीयन मैनुअल आधार पर होते थे इसमें भी संशोधन करते हुए अब पंजीयन एवं नवीनीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे लिए  भी  60000 फार्मासिस्ट को प्रति वर्ष  एक बार काउंसिल में आना जाना पढ़ता था ।पंजीयन  ऑनलाइन  होने  से   यात्रा , समय की एवं धन की बचत होगी। इस अभूतपूर्व निर्णय के साथ साथ फार्मासिस्ट को आधार से अपना पंजीयन लिंक करने पर नाम एवं जन्म तिथि में त्रुटि होने वाली  त्रुटि  को  भी  ऑनलाइन  ठीक करने   अनुमति  प्रदान  कर  दी  गई  है ।  

     उक्त  सभी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के  अध्यक्ष श्री ओम  जैन के अथक प्रयास  एवं उपाध्यक्ष घनश्याम  काकाणी व  सभी काउंसिल के सदस्य पूर्व अध्यक्ष  श्री गौतम धिग ,  सर्व श्री  बसंत  गुप्ता , राजीव  सिंगल , देव कुमार  बड़जात्या , प्रदीप  चौरसिया , अशोक  जैन एवं सभी लोगो की सक्रिय भूमिका रही   ।उक्त निर्णय से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट संगठनों एवं दवाई विक्रेताओं में हर्ष की लहर है एवं समस्त फार्मासिस्ट की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभु राम चौधरी एवं प्रदेश  अध्यक्ष  श्री  विष्णु दत्त  शर्मा का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद  व्यक्त  किया  गया  है । समस्त फार्मासिस्टों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत भी  किया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post