परम पुज्य गुरुदेव श्री का महाकाल मंदिर दर्शन

परम पुज्य गुरुदेव श्री का महाकाल मंदिर दर्शन 

आज का साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल के दर्शन पूजन कर देश और दुनिया से कोरोना की महामारी के खत्म होने के लिए प्रार्थना की। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि पूरी दुनिया आज कोरोना की वैश्विक महामारी से त्रस्त है। इससे भगवान महाकाल ही लोगों को मुक्ति दिला सकते हैं। इसीलिए संगम नगरी प्रयागराज से चलकर वे महाकाल के दरबार में आए हैं। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पर स्वयंभू, भव्य और दक्षिण मुखी महाकालेश्वर महादेव विराजमान है। ऐसी मान्यता है कि महाकाल के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल और सिंहस्थ के पूर्व इस मंदिर को सजाया जाता है। उज्जैन में ही सिंहस्थ कुंभ की भी परंपरा है। ऐसी मान्यता है की महाकाल के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post