सेवाधाम में पूर्ण उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन_पर्व

सेवाधाम में पूर्ण उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन_पर्व 


 उज्जैन - सेवाधामआश्रम के 650+सदस्यीय परिवार के विशेष बच्चों, दिव्यांग - मनोरोगी, वृद्ध - युवा महिला एवं पुरूषों ने हर्षोल्लास से मनाया #रक्षाबंधन पर्व..राखी के पावन पर्व पर आश्रम की नन्ही बालिकाओं ने अपने नन्हें भाइयों की कलाईयों को रंग-बिरंगी राखियों से सजा दिया और उन्हे तिलक कर मिठाई खिलाई तो भाईयों ने भी उन्हे उपहार भेट किये .. आश्रम परिवार के वृद्ध माताओं, बहनों, और बच्चों ने संस्थापक सुधीरभाई व कांता भाभी को भी रक्षा_सुत्र बांधे, सुधीर भाई ने समस्त वार्डों में जाकर सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ दी.. आश्रम की दिव्यांग बहनों ने आश्रम के विभिन्न प्रकलपों में जाकर दिव्यांग भाईयों को रक्षा सुत्र बांधे और कलाईयाँ राखियों से सजा दी व गौशाला की सभी गायों को भी रक्षा सूत्र बांधे।

इस अवसर पर संस्थापक सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी, मोनिका व गोरी गोयल ने गौसेवा कर प.पू. आराध्य गुरूदेवरणछोड़दासजी महाराज, महामण्डलेश्वर प्रखरजीमहाराज, सद्गुरू_अढाणेश्वरजी महाराज, स्वतंत्रतानंदजी महाराज एवम् अर्पण स्थित त्रिवेणी का पूजन अर्चन कर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं परोक्ष समाजसेवी अंकित गोयल व अन्य परिजनों को राखी भेंट की !

Post a Comment

Previous Post Next Post