कोरोना काल में पहला केस एक लाख लूटने के बाद कि हत्या

कोरोना काल में पहला केस एक लाख लूटने के बाद कि हत्या 
 

उज्जैन - आकासौदा में रहने वाले टीकम सिंह ठाकुर 40 साल पत्नी पुष्पा बाई और दो बच्चों के साथ गांव से दूर खेत में बने मकान में रहता था। परिवार के सभी लोगों ने शुक्रवार को भोजन किया और सो गए थे। पत्नी पुष्पा बाई का कहना है कि देर रात को कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने टीकम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने अलमारी में रखे एक लाख रुपए भी लूट लिए। शनिवार सुबह 5.40 बजे गांव के चौकीदार और पत्नी पुष्पा ने पुलिस को सूचना दी थी। गांव में सनसनीखेज हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।

देर रात में हुई वारदात
किसान की देर रात को हुई हत्या और लूट की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मनोज सिंह एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी सीएसपी रजनीश कश्यप और चिमनगंज थाना प्रभारी महेंद्र मका श्रेय पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने किसान की पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार महिला की हालत खराब है वह घबरा रही है। उसने पुलिस को अभी तक यही जानकारी दी है कि घटना देर रात की है।

आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना देर रात की है। मृतक टीकम सिंह के सिर और गले में चोट के निशान हैं। रही बात घर में लूट की तो इस संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों संख्या पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल घटना और उससे जुड़े हुए तथ्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post