कोरोना योद्धा के रूप में सेवा दे रहे लेब टेक्नीशियन मुफिज अली

कोरोना योद्धा के रूप में सेवा दे रहे लेब टेक्नीशियन मुफिज अली


नीमच 22 जून 2020, कोरोना संक्रमण काल में कोरोना योद्धा के रूप में जनसेवा का अवसर मिलने पर 33 वर्षीय मुफिज अली अपना बड़ा योगदान दे रहे है। जिला चिकित्सालय नीमच में 26 अप्रेल से लेब टेक्नीशियन के रूप में निरंतर कार्य कर रहे है। एक और जहाँ कोरोना काल में आमजन घरो से बाहर नही निकलते वही मुफिज अली जन सेवा के रूप में स्वेच्छा से लेब टेक्नीशियन के रूप में नि:शुल्‍क कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे है।
       जिला अस्पताल की लेबोरेट्री के नोडल अधिकारी पेथोलोजिस्ट डॉ महेंद्र पाटिल बताते है, कि मुफिज लोकडाउन के प्रारंभिक दोर से लेब टेक्नीशियन के रूप में पुरे मनोयोग से कार्य  कर रहे है। राजस्व कोलोनी नीमच निवासी मुफिज अली पिता  मुख्तार अली  ने 26 अप्रेल 2020 से जिला चिकित्सालय लेब में डॉ.महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में कई लोगो के सेम्पल लिए है। सिविल सर्जन डॉ.रावत के निर्दशन में लेब एवं सेम्पल कलेक्शन मोबाइल वेन द्वारा सेम्पल कलेक्शन कार्य बखूबी मुफिज अली द्वारा किया गया है।
      जिले में जब से कोरोना के प्रकरण आने लगे, तो जिला चिकित्सालय की सेम्पल कलेक्शन यूनिट,चिकित्सा स्टाफ के साथ मुफिज अली ने जावद के कन्टेनमेंट क्षेत्र,उमेदपूरा ,भगवानपुरा पुलिस लाइन, आईसीयू, ट्रामा सेंटर नीमच, सज्जन बाग़ क्वारेंटीन सेंटर, कोविड केयर सेंटर से सेम्पल कलेक्शन पूरी सावधानीपूर्वक पीपीईकीट पहन कर लिए गये है। मुफीज कोरोना योद्धा के रूप में समर्पित होकर कार्य कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post