FIR आपके द्वार पर

FIR आपके द्वार पर
News Nation Digital 2X7



आज मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री महोदय द्वारा f.i.r. आपके द्वार के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है  पुलिस अधीक्षक महोदय  उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह के आदेश अनुसार थाना बड़नगर में सफल क्रियान्वयन किया गया !जिसके तहत हंड्रेड डायल गाड़ी पर ग्राम बंग्रेड  से महिला प्रेमा यादव द्वारा अपने पति द्वारा मारपीट करने की सूचना प्राप्त होने पर डायल हंड्रेड गाड़ी में उपस्थित विवेचक ए एसआई कल्याण सिंह तथा आरक्षक संदीप द्वारा गांव बंग्रेड पहुंचकर महिला   सूचनाकर्ता प्रेमा बाई से संपर्क किया गया तथा उसके बताए अनुसार उसके पति दीपक यादव के विरुद्ध धारा 323 504 आईपीसी की प्रथम सूचना रिपोर्ट ग्राम  बंग्रेड में दर्ज की गई तथा प्रेमा भाई को f.i.r. की प्रतिलिपि दी गई तथा f.i.r. आपके द्वार योजना का सफल  क्रियान्वयन किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post