पीटीएस में इलाज के दौरान मिली घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं

पीटीएस में इलाज के दौरान मिली घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं
कोरोना  से जंग जीतकर काफी अर्से बाद आज अपने बच्चों को देख सकेंगे मो.हुसैन
News Nation Digital 24X7  


उज्जैन 11 मई।  शहर के केडी गेट  निवासी 65 वर्षीय मो.हुसैन पिता मो.इब्राहिम ने पीटीएस में इलाज के दौरान बिताये गये दिनों का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां इलाज के दौरान उन्हें घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं मिली हैं।

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि  मोहम्मद हुसैन में  कोरोना के कोई लक्षण  प्रकट नहीं हुए थे । लेकिन स्वास्थ्य विभाग  द्वारा एहतियात के तौर पर  जब उनका मेडिकल टेस्ट किया गया  तो वे पॉजिटिव पाए गए । इस पर  तुरंत  एक्शन लेते हुए  एहतियात के तौर पर  उन्हें पीटीएस में क्वॉरेंटाइन में रखा गया था अफसोस सिर्फ इस बात का था कि वे काफी दिनों से अपने बच्चों को देख नहीं पाये थे। आज जब वे कोरोना से जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने बच्चों को जब देखेंगे, ये सोचकर ही मो.हुसैन की आंखों से खुशी के आंसू झलक गये। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने बिलकुल परिवार के सदस्य की तरह न सिर्फ उनका ख्याल रखा बल्कि कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में उनकी हौसला अफज़ाई भी की।

     जब डॉक्टर द्वारा मोहम्मद हुसैन  को प्रमाण- पत्र देकर विदा किया  गया तब उन्होंने बस में बैठते हुए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को हाथ हिलाकर अभिवादन दिया।
डॉ.महेन्द्रसिंह यादव और अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर द्वारा  मोहम्मद हुसैन को अन्य लोगों के साथ  विशेष वाहन से अपने-अपने घरों के लिये रवाना किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ठीक होकर जा रहे मोहम्मद हुसैन को को अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की शुभकामनाएं दी गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post