दो दिन में जिले में 10 प्रतिशत कंटेनमेंट एरिया मुक्त किये गये, कुल 11 कंटेनमेंट क्षेत्र को कंटेनमेंट से मुक्त किया गया
उज्जैन - उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से निर्णायक लड़ाई जारी है। जिले में जहां कुछ मात्रा में नये कंटेनमेंट क्षेत्र बनाये जा रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में पूर्व में घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया को कंटेनमेंट से मुक्त किया जा रहा है। कंटेनमेंट से मुक्त किये गये सभी क्षेत्रों में विगत 21 दिनों में कोई भी कोरोना पॉजीटिव केस नहीं आया है। इससे यह प्रतीत होता है कि कंटेनमेंट से मुक्त किये गये क्षेत्र में कर्फ्यू एवं लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करते हुए लोगों ने अपने क्षेत्र को कोरोनामुक्त बना दिया है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा सात कंटेनमेंट क्षेत्र को कंटेनमेंट से मुक्त घोषित किया है। उज्जैन शहर के लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, क्षीर सागर, पटनी बाजार, रामप्रसाद भार्गव चौराहा, वजीरपुरा कमरी मार्ग नजमी मोहल्ला तथा सैफी मोहल्ला क्षेत्र के घोषित कंटेनमेंट एरिया को कंटेनमेंट मुक्त घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रो में पिछले 21 दिनों से लगातार एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं आया है। इस कारण उक्त क्षेत्रो को कंटेंटमेंट से मुक्त किया गया है।

Tags
Hindi News