संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों को आश्वस्त किया, चिंता ना करें हर एक का गेहूं खरीदा जाएगा

संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों को आश्वस्त किया, चिंता ना करें हर एक का गेहूं खरीदा जाएगा


उज्जैन  22 मई । संभागायुक्त hi श्री आनंद कुमार शर्मा एवं कलेक्टर  श्री आशीष  सिंह ने  आज शाम को   कनीपुरा रोड पर स्थित मारुति वेयर हाउस पर  स्थापित किये  गए  खरीदी केंद्र तथा  बड़नगर रोड  के  चिकली ग्राम में स्थापित किए गए खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।       
    
संभागायुक्त ने कानीपुरा रोड के मारुति वेयरहाउसिंग पर चना एवं गेहूं खरीदी के कार्य का निरीक्षण किया तथा यहां की जा रही खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया ।उन्होंने इसके बाद बड़नगर रोड पर चिकली ग्राम में जाकर वँहा के खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया तथा पाया कि लगभग 200 से अधिक ट्रॉली गेहूं की खरीदी बारदाना के अभाव में रुकी पड़ी है। संभागायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि बारदाना की कमी को दूर किया जाएगा तथा उन्होंने स्थल से ही संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 800 से 1000 गठान बारदान  की उज्जैन जिले  में सप्लाई   की  जाए ।जिससे किसानों के का  गेंहू   खरीदा जा सके ।संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके गेहूं की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी वे चिंता ना करें।
          
जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  उज्जैन  जिले  में खरीदी 30 मई तक की जाएगी. उन्होंने बताया कि आज दिनांक तक उज्जैन  जिले में 75000 किसानों से 5  लाख  मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post