कलेक्टर श्री मनीष सिंह पहुंचे छावनी कृषि उपज मण्डी
इंदौर 19 मई, 2020: कलेक्टर श्री मनीष सिंह आज छावनी कृषि उपज मण्डी पहुंचे। यहां उन्होंने अनाज व्यापारियों के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि किसान एवं व्यापारियों के हित में शीघ्र ही निर्णय लेकर आदेश जारी किये जायेंगे और इसका क्रियान्वयन किया जायेगा।
इस अवसर पर श्री मनीष सिंह ने कहा कि व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले। व्यापारी सौदा पत्रक के माध्यम से किसानों के यहां जाकर खरीदी करें। सभी व्यापारी सोशल डिस्टेसिंग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

Tags
Hindi News