लॉक डाउन में मोबाईल चोरी और मोबाईल लूट करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

लॉक डाउन में मोबाईल चोरी और मोबाईल लूट करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

2 लाख 20 हजार रुपए कीमत के 13 मोबाइल के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने किया खुलासा।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह जी के आदेश पर सिटी एडिशनल एस पी रूपेश द्विवेदी जी व सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने एक टीम गठित की। टीम में चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर उप निरीक्षक रविंद्र कटारे , रमेश चंद्र सोलंकी, आरक्षक शैलेश योगी व श्याम चरण सिंह गुर्जर शामिल थे।
पुलिस ने यहां इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया जिनके पास से दो लाख 20 हजार रुपए कीमत के 13 मोबाइल जप्त किए हैं। सभी आरोपी उज्जैन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन आरोपी बालिग है तो वहीं तीन आरोपी नाबालिग।



Post a Comment

Previous Post Next Post