उज्जैन जिले में अभी तक 5.50 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित, किसानों से गेहूं 31 मई तक खरीदा जायेगा

उज्जैन जिले में अभी तक 5.50 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित, किसानों से गेहूं 31 मई तक खरीदा जायेगा

उज्जैन 26 मई। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमएल मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन जिले में अभी तक 5.50 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया जा चुका है। अभी तक जिले के 77 हजार 619 किसानों से उक्त गेहूं उपार्जित हुआ है। जिले में 3.78 लाख मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन कर भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को अभी तक 526 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। श्री मारू ने बताया कि गत वर्ष इसी अवधि में 27 हजार किसानों से 1.97 लाख मैट्रिक टन की खरीदी हुई थी। जिले के किसानों से गेहूं की खरीदी 31 मई तक की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post