प्रदेश के 37 लाख गरीबों को मिलेगा रियायती दर पर राशन-श्री सखलेचा
मंत्री श्री सखलेचा द्वारा नीमच में पात्रता पर्ची एवं राशन का वितरण
नीमच 16 सितम्बर 2020, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का संकल्प है,कि प्रदेश की धरती पर कोई भी भूखा नही सोएगा तथा गरीबों की थाली कभी नही रहेगी खाली। प्रदेश के 36 लाख 86 हजार 856 गरीबों को पात्रता पर्ची एंव उचित मूल्य पर राशन वितरण का मुख्यमंत्री जी ने शुभारम्भ कर दिया है। अन्न उत्सव के तहत गरीबों को पात्रता पर्ची वितरण एवं खादयान्न का वितरण किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने टाउन हॉल नीमच में राष्ट्रीय खादयान्न सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला स्तरीय पात्रता पर्ची एवं खादयान्न वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका जाट, जनपद अध्यक्ष श्री जगदीश गुर्जर, श्री पवन पाटीदार, कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह राजे एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री भव्या मित्तल भी मंचासीन थी।
मंत्री श्री सखलेचा ने कहा, कि प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं, चावल तथा प्रति परिवार एक रूपये किलो की दर से नमक मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत प्रति सदस्य को पॉच किलो अनाज, एक किलो दाल नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी गरीबों के जीवनयापन की पुख्ता व्यवस्था की है। मंत्री श्री सखलेचा ने गरीब कल्याण सप्ताह की जानकारी देते हुए कहा, कि 17 सितम्बर 2020 को सभी आंगनवाडी केन्द्रो में बच्चों को दूध का वितरण भी किया जावेगा। उन्होने कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं चेहरे पर मास्क लगाने की अपील की। कार्यक्रम को विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका जाट ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह राजे ने स्वागत भाषण में कहा कि जिले 8728 परिवारों को पात्रता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। यदि किसी को पात्रता पर्ची प्राप्त करने में कोई समस्या है, तो वह टोल फ्री नम्बर, खादय विभाग, नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत से सम्पर्क कर सकता है।
कार्यक्रम में मंत्री श्री सखलेचा, विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार व अतिथियो ने प्रतीक स्वरूप दस हितग्राहियो को पात्रता पर्ची एवं खादयान्न का वितरण किया। साथ ही जनपद मनासा, जावद एवं नीमच के चार-चार कुल 12 दिव्यागों को नि:शुल्क मोटोराईज्ड ट्रायसिकल भी वितरित की गई।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत चार हितग्राहियों को दस-दस हजार रूपये के चेक भी प्रदान किए गए तथा दो उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने किया। अन्त में खादय अधिकारी श्री आरसी जांगडे ने आभार माना। कार्यक्रम में भोपाल से पात्रता पर्ची वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी लाईव प्रसारण किया गया। जिसको उपस्थित जन प्रतिनिधियों और हितग्राहियों ने देखा व सुना।
प्रारम्भ में मंत्री श्री सखलेचा ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदपश्चात जिला पंचायत सीईओ सुश्री भव्या मित्तल, एसडीएम श्री एसएल शाक्य, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पीके तोषनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री गंगाराम कछावा, श्री हेमन्त हरित, श्रीमती किरण शर्मा, श्री अर्जून सिसोदिया, श्री मोहन सिंह राजावत, श्री योगेशजैन, श्री सचिन गोखरू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक , पार्षदगण, पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

Tags
Hindi News