जिलाधीश द्वारा शिप्रा नदी का निरीक्षण किया गया

जिलाधीश द्वारा शिप्रा नदी का निरीक्षण किया गया                                   

    उज्जैन  30  अगस्त ।  कलेक्टर  श्री आशीष  सिंह   और पुलिस  अधीक्षक  सुश्री सविता सोहाने    ने  आज  लगातार हो रही वर्षा और   शिप्रा नदी  के   बढ़ते  जल स्तर  निरीक्षण  किया  । उन्होंने   छोटी रपट ,   बड़नगर रोड के   ब्रिज व  मंगलनाथ क्षेत्र में जाकर  निरीक्षण किया ।   कलेक्टर  एवम पुलिस  अधीक्षक  ने आम जन  को संदेश दिया  है कि वे नदी के पास बहते हुए पानी को देखने के  दौरान  पर्याप्त  दूरी बनाकर रखे   पानी के  नजदीक न  जाये । निरीक्षण में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश  द्विवेदी , एस डी एम श्री  संजय साहू  मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post