उज्जैन -जिलाबदर बदमाश दुर्गेश गिरफ्तार

उज्जैन -जिलाबदर बदमाश दुर्गेश गिरफ्तार 


 पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे गुण्डा अभियान के तहत निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्रसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्री रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के मार्गदर्शन मे क्षेत्रीय जिलाबदर बदमाश दुर्गेश परमार पिता राजकुमार परमार उम्र 26 साल निवासी 223, देसाईनगर, मक्सीरोड उज्जैन को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई ।
 उक्त आरोपी को श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन द्वारा जिलाबदर आदेश दिनांक 30.01.2020 से 29.01.2021 तक उज्जैन जिले की सीमा से जिलाबदर किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post