जावद में 2 जून से चलित दुकानों द्वारा विक्रय की जा रही है आवश्यक खाद्यान सामग्री एवं सब्जी फल गेहूं नि:शुल्क पीसवाकर आटा पहुंचाया जा रहा है

जावद में 2 जून से चलित दुकानों द्वारा विक्रय की जा रही है आवश्यक खाद्यान सामग्री एवं सब्जी फल 
गेहूं नि:शुल्क पीसवाकर आटा पहुंचाया जा रहा है

नीमच 23 जून 2020, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 27 मई से जावद में कलेक्टर श्री जितेन्‍द्र सिंह राजे के आदेशानुसार समस्त दुकानें एवं बाजार बंद है। ऐसी परिस्थिति में जावद की जनता के लिए कलेक्टर श्री राजे के निर्देशानुसार प्रत्येक गली में घर-घर जाकर आवश्यक सामग्री किराना सब्जी फल आदि का विक्रय चलित दुकानों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सौलंकी के निर्देशन में किया जा रहा है। आज दिनांक तक सब्जियों फल के कुल 70,000 पैकेट क्रय किए जा चुके हैं एवं जावद नगर के लगभग  समस्त परिवारों द्वारा आवश्यक सामग्री क्रय की गई है।
       समस्त कंटेनमेंट एरिया में प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। संपूर्ण नगर में व्यवस्था के लिए वार्ड अनुसार कुल 15 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। साथी सहायक अधिकारी श्री अशोक सकवारिया की नियुक्ति की गई है। जो समस्त वार्डों के सुपरवाइजर से समन्वय कर संपूर्ण नगर जावद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। समस्त दुकानदार  पैकिंग करके खाद्य सामग्री का ही विक्रय कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हाथ के दस्ताने और मास्क पहनकर सामग्री का वितरण किया जा रहा है। समय-समय पर एसडीएम  पी.एल. देवड़ा एवं  खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी द्वारा खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है।
     चक्की बंद होने के कारण आम नागरिकों को आटे की परेशानी को हल करने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्‍द्र सिंह राजे के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम  द्वारा घर-घर जाकर के गेहूं कलेक्ट कर उनको पिसवाकर दूसरे दिन घर-घर निशुल्क आटा पहुंचाया जा रहा है। आज दिनांक तक 416 परिवारों को गेहूं के बदले आटा पहुंचाया जा चुका है मंगलवार को 46 गेहूं के कट्टे आटा चक्की पर पहुंचाए गए हैं। आटा पहुंचाने की व्यवस्था के लिए व्यवस्था, प्रभारी श्री गोपाल कृष्ण श्री माल  द्वारा की जा रही है। पूरी व्यवस्था की मानिटरिंग खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सौलंकी द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post