कोरोना से जंग जीतकर खुशी-खुशी घर गए रंजीत और हेतराम

 कोरोना से जंग जीतकर  खुशी-खुशी घर गए रंजीत और हेतराम
     

कोरोना वायरस ( covid 19) के खिलाफ चल रही जंग में जीत हासिल करने वालों की सूची में सतना जिले का नाम भी शुमार हो गया है। यहां क्वारन्टीन सेंटर में आइसोलेट किये गए रंजीत सिंह और उसके साले हेतराम ने कोरोना को हरा दिया है। रंजीत और हेतराम को मंगलवार को सतना के पीएम आवास स्थित क्वारन्टीन सेंटर से घर भेजा गया।
       चेहरे पर खुशी और विजयी मुस्कान लिए घर जाने के लिए तैयार हुए रंजीत और हेतराम का सम्मान करते हुए उत्साहपूर्वक विदा किया गया। पीएम आवास उतैली में बने क्वारन्टीन सेंटर में रहकर कोरोना के खिलाफ जंग में रंजीत और हेतराम के अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति प्रशंसनीय है। घर जाने के पूर्व दोनो को फूल माला पहनाई गई और महामारी को मात देने वाले दोनों युवाओं के सम्मान में तालियां बजाई गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post