कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा जिले के समस्‍त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित


 कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा जिले के समस्‍त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित
कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा जिले के समस्‍त कार्यालय प्रमुखों को
निर्देशित किया गया है कि जीवन शक्ति योजनान्‍तर्गत कोरोना वायरस की
रोकथाम हेतु व्‍यक्तिगत संस्‍थाओं व शहरी पंजीकृत वयस्‍क महिलाओं
द्वारा तैयार किये गये मास्‍क क्रय किये जाए। इस कार्य हेतु जिला

अशोकनगर की नगरीय निकायों के पदेन मुख्‍य नगरपालिका अधिकारियों
को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। इस योजना से अधिक से
अधिक महिलाओं एवं उचित मूल्‍य की दुकानों को भी जोडा जाना
आवश्‍यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्यालयीन
उपयोग में लिये जाने हेतु मास्‍क का क्रय कार्यालयीन क्षेत्रान्‍तर्गत स्थित
निकाय के मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी(नोडल अधिकारी) से संपर्क कर
क्रय कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post