कोरोना से भी नहीं डरी दोस्ती, अंतिम समय तक याकूब ने अमृत का नहीं छोड़ा साथ,

कोरोना से भी नहीं डरी दोस्ती
अंतिम समय तक याकूब ने अमृत का नहीं छोड़ा साथ,


याक़ूब और अमृत, दोनों माइग्रेंट वर्कर और दोस्त साथ गुजरात से निकले थे उत्तर प्रदेश के लिए. शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में अमृत की तबियत ख़राब हो गयी, अमृत में COVID19 के लक्षण थे। जैसे ही तबियत खराब होने के बारे में साथी यात्रियों को पता चला, अमृत को उतार दिया गया, साथ ही उतर गया याकूब भी, अमृत और याकूब के साथ के बाक़ी दूसरे मजदूर सब ट्रक से आगे निकल गए, अमृत की तबियत ठीक नहीं हुई, लोगों की मदद से अस्पताल ले गए, आखिर वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया. ये तस्वीर वहां एक लोकल शख्स ने खींची थी जब बाक़ी साथी निकल चुके थे और याक़ूब अपने बीमार दोस्त को अपने हाथों में लिए उसे हिम्मत दिला रहा था, कोरोना के डर के बावजूद अपने दोस्त को हिम्मत दे रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post