पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उज्जैन क्वॉरेंटाइन चेकिंग पार्टियो एवं कंटेनमेंट एरिया स्क्वाड अपने उत्कृष्ट कार्यों से सिद्ध कर रही हैं अपनी उपयोगिता

 पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उज्जैन  क्वॉरेंटाइन  चेकिंग पार्टियो एवं कंटेनमेंट एरिया स्क्वाड  अपने उत्कृष्ट कार्यों  से सिद्ध कर रही हैं अपनी उपयोगिता
News Nation Digital 24X7

  वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन  श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चलाई जाने वाली क्वॉरेंटाइन मोबाइल पार्टिया एवं कंटेनमेंट एरिया सस्क्वाड  द्वारा प्रतिदिन प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।क्वॉरेंटाइन पार्टियों द्वारा आज दिनांक11.05.20 को संपूर्ण उज्जैन शहर में लगातार मोबाइल पेट्रोलिंग करके सभी होम क्वॉरेंटाइन तथा  क्वॉरेंटाइन सेंटरों में क्वॉरेंटाइन रखे व्यक्तियों को बार बार चेक किया तथा उन्हें सख्त हिदायत दी कि वह किसी भी स्थिति में घर ना निकले जिस कारण आज दिनभर की कार्रवाई में किसी भी व्यक्ति के द्वारा क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन नहीं किया गया ।आज दिनांक 11.05.2020 को कुल 521 क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों को चेक किया सभी उपस्थित मिले क्वॉरेंटाइन सेंटर पीटीएस में 12 एवं  राजेंद्र सूरी करंट टाइम सेंटर में 10 व्यक्ति उपस्थित मिले एवं कंटेनमेंट एरिया स्क्वाड द्वारा शहर के कंटेनमेंट एरिया महानंदा गांधीनगर बेगम बाग ,केडी गेट ,भार्गव चौक,  गीता कॉलोनी ,नयापुरा ,साईं बाग, शिकारी गली सहित सभी कंटेनमेंट एरिया में मोटरसाइकिलओं से सतर्कता पूर्वक लगातार पेट्रोलिंग करते हुए कंटेनमेंट एरिया में क्वॉरेंटाइन उल्लंघन नहीं होने दिया तथा  क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों चेकिंग साथ-साथ यह थाने की चल रही मोबाइल पार्टियों की सहायक के रूप में भी काम कर रहे हैंl  आज दिनांक को Q 10 पार्टी ने जैसे ही लाल गेट पर कुछ व्यक्तियों को सर पर बैग रखे हुए शहर की तरफ आते देखा तो तत्काल उनसे पूछताछ की जिन्हें जयपुर जाना था कंट्रोल को सूचना दी एवं कंट्रोल के निर्देशन के अनुसार  कोरोना कंट्रोल को सूचना देकर उनका मेडिकल कराया बाद बाईपास रवाना किया एवं q9 पार्टी ने थाना नागझिरी क्षेत्र के क्वॉरेंटाइन सेंटर पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में क्वॉरेंटाइन रखे गए व्यक्तियों को राशन की समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल को नोट कराया  एवं समस्या का निदान कराया  वही q1 टीम ने पिपली नाका क्षेत्र में कुछ घरों में क्वॉरेंटाइन के बोर्ड निकल जाने के कारण तत्काल कोरोना कंट्रोल को सूचना देकर क्वॉरेंटाइन के बोर्ड फिर से लगवाए इस प्रकार क्वॉरेंटाइन पार्टियां कोरोना के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभा ही रही हैं तथा मानवीयता का ध्यान रखते हुए लोगों की मदद भी कर रहे हैं  उक्त कार्यवाही में सूबेदार इंद्रपाल सिंह राजपूत एएसआई  चंद्र बहादुर 24 वाहिनी आरक्षक  आशीष 25 वी वाहिनी श्री राजेंद्र नगर निगम की  सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post