20 मई को उज्जैन शहर में नहीं होगा जल प्रदाय

20 मई को उज्जैन शहर में नहीं होगा जल प्रदाय


उज्जैन : कार्यपालन यंत्री के निर्देशानुसार बुधवार दिनांक 19 मई 2020 को MPEB द्वारा  गंभीर जलयंत्रालय पर शट डाउन  लिया जा रहा है। mpeb से विधुत प्रदाय बन्द होने से  गम्भीर इंटेक एवं गऊघाट प्लांट,  अंबोदिया प्लांट  पंप हाउस के पंप  सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बन्द रहेंगे।
जिसके कारण  सम्पूर्ण  शहर का जल प्रदाय  बुधवार दिनांक 20 मई 2020 को टंकीयों के माध्यम से नहीं  किया जा सकेगा ।
उज्जैन शहर के अतिरिक्त सप्लाई वाले क्षेत्र जहां सीधे पाईप लाईन से जलप्रदाय किया जाता है ।उन क्षैत्रों में दिनांक 19 मई 2020 मंगलवार को जलप्रदाय नही होगा तथा इन क्षेत्रों में जलप्रदाय दिनांक 20 मई 2020 बुधवार को निर्धारित समय पर किया जाएगा।

▪️गुरुवार दिनांक 21 मई 2020 से सम्पूर्ण  शहर में नियमित जल प्रदाय पूर्व निर्धारित समय पर यथावत किया जाएगा । उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट न्यूज़ नेशन डिजिटल 24।

Post a Comment

Previous Post Next Post