उज्जैन:ज्ञानोदय आवासीय परिसर में महिला ने किया आत्मदाह
उज्जैन - लालपुर स्थित ज्ञानोदय आवासीय परिसर में रहने वाली महिला ने बीती रात स्वयं पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया। जलती हुई महिला को बचाने में उसका पति सहित तीन बच्चे भी झुलस गये। नागझिरी पुलिस ने महिला और उसके पति के बयान दर्ज किये हैं। मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह दिन में राखी के लिये खरीदी करने बाजार गई थी। रात में न जाने क्या हुआ और उसने आत्मदाह कर लिया।
विष्णुबाई पति भारत डाबी 35 वर्ष निवासी ज्ञानोदय विद्यालय आवासीय परिसर पति व तीन बच्चों पूजा 12 वर्ष, भावना 11 वर्ष और आयुष 8 वर्ष के साथ रहती थी। रात में अज्ञात कारणों के चलते विष्णुबाई ने स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे जलते हुए देख पति बचाने पहुंचा तो वह भी झुलस गया। माता-पिता को जलते देख बच्चे भी उन्हें बचाने के लिये आये तो वह भी झुलस गये।
गंभीर हालत में सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पुलिस ने विष्णुबाई और पति भारत डाबी के बयान भी लिये, लेकिन उपचार के दौरान विष्णुबाई ने दम तोड़ दिया। मृतिका के भाई विक्रम निवासी नागदा ने बताया कि भारत डाबी होस्टल में भोजन बनाने का काम करता था और अपने परिवार के साथ यहीं परिसर में स्थित मकान में रहता था। भारत की मां के अनुसार विष्णुबाई अपने पति व बच्चों के साथ दोपहर में राखी की खरीदी करने गई थी। बैग आदि अन्य सामान भी खरीदकर लाई थी। रात में दोनों के बीच न जाने क्या हुआ और विष्णुबाई ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद जांच शुरू की है।

Tags
Hindi News