मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री शिवराज की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर पर एफआईआर, मिथ्या और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री शिवराज की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर पर एफआईआर, मिथ्या और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

विशाल जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा बताते हुई कई गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिवराज के चिरायु अस्पताल में भर्ती किए जाने पर राजन ने सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किए थे। मामले में क्राइम ब्रांच ने राजन पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी फैलाने का केस दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, एक दिन पहले राजन ने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। राजन को एचसी/पीएचडी मध्यप्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया जाता है। इसमें उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैलाए। क्राइम ब्रांच का कहना है कि राजन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक/आपत्तिजनक, भ्रामक जानकारी और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक वक्तव्य जारी किए। मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और उनका अपमान करने के इरादे से ऐसा किया गया। मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी प्रसारित की है। इसके चलते थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में राजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी राजन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद वीडियो की जांच की गई। इसी के बाद राजन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post