उज्जैन पुलिस का लोक डाउन का उल्लंघनकर्ता व्यक्तियों के खिलाफ लगातार चौथे दिन अभियान जारी
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते हुये संक्रमण से रोकथाम हेतु लाॅकडाउन का प्रभावी पालन कराने के उद्वेश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में उज्जैन जिले के सम्पूर्ण थाना क्षेत्रो मे धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं ।
लाॅकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक एवं अनाधिकृत रूप से घूमने वाले लोगों के विरूद्ध उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में लगातार की जा रही है। विगत चार दिवस में उज्जैन पुलिस द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व धारा 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत दिनांक 09.05.20 को जिले में 166 अपराध दिनांक 10.05.20 को 198 अपराध, दिनांक 11.05.20 को 199 अपराध एवं 12.05.20 को 154 कुल 717 अपराध पंजीबद्ध कर प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण से रोकथाम के लिए शहर के नागरिकों से लाॅकडाउन का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने एवं पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है।

Tags
Hindi News